hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

84 कोसी परिक्रमा के दौरान फायरिंग में बुजुर्ग महिला के पैर में लगी गोली

15 दिन तक दर्द सहते हुए पूरी की धार्मिक यात्रा, बाद में एक्स-रे में चला पता

राष्ट्र आजकल  प्रतिनिधि, राजगढ़/ ब्यावरा।आस्था, साहस और सहनशक्ति की एक अनोखी मिसाल मध्य प्रदेश के गुना जिले की 70 वर्षीय भूरीबाई ने पेश की। मथुरा-वृंदावन की 84 कोसी परिक्रमा के दौरान फायरिंग में पैर में गोली लगने के बावजूद उन्होंने न केवल अपनी धार्मिक यात्रा जारी रखी, बल्कि पूरी परिक्रमा समाप्त करने के बाद ही उपचार कराया गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र के ग्राम खतौली निवासी भूरीबाई लोधा 27 मई को करीब 20 श्रद्धालुओं के दल के साथ 84 कोसी परिक्रमा के लिए रवाना हुई थीं। परिक्रमा के दौरान मथुरा के पास माहोली गांव में आयोजित एक भंडारे के समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और फायरिंग शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान श्रद्धालुओं का जत्था वहां से गुजर रहा था। अचानक चली एक गोली भूरीबाई के पैर में आ लगी। गोली लगने से वह घायल हो गईं और पैर से खून बहने लगा। मौके पर प्राथमिक उपचार तो मिला, लेकिन गोली पैर के भीतर ही फंसी रह गई और किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

हैरानी की बात यह है कि घायल होने के बावजूद भूरीबाई ने अपनी धार्मिक यात्रा बीच में नहीं छोड़ी। लगातार दर्द सहते हुए उन्होंने पूरी 84 कोसी परिक्रमा पूरी की और 8 जून को अपने गांव लौट आईं। गांव लौटने के बाद भी पैर का दर्द कम नहीं हुआ। जब तकलीफ बढ़ने लगी तो परिजन उन्हें 11 जून को ब्यावरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एक्स-रे जांच में डॉक्टरों को पैर के भीतर फंसी गोली दिखाई दी। इसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Back to top button