hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

बिज़नेस
Trending

सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट; चांदी दो लाख और सोना 1.25 लाख के अंदर आने की अटकलें तेज

बुधवार शाम यूएस डेटा आने के बाद सोना-चांदी के भाव में आए गिरावट के महाभूचाल ने अब तेजी की धारणा पूरी तरह ध्वस्त कर दी है। तूफानी गिरावट के चलते सराफा बाजार में अब चांदी दो लाख रुपये प्रतिकिलो और सोना 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के अंदर आने की अटकलें तेज हो गई है।
इससे ऊंचे भाव में खरीदी करने वाले कारोबारियों के साथ निवेशकों में खलबली मची हुई है। कोई भी गिरावट को ठीक से समझ नहीं पा रहा है और बाजार लगातार नीचे आ रहा है। बाजार के जानकारों का मत है कि आगामी दिनों में और अप्रत्याशित गिरावट होगी।

नवरात्र से त्योहार की धूम शुरू हो गई है
वर्तमान में नवरात्र से त्योहार की धूम शुरू हो गई है। इसके बाद भी बाजार में लगातार गिरावट का दौर चल रहा है। इससे सराफा में कामकाज की चाल भी ठंडी पड़ी है। व्यापारियों के अनुसार महंगे भाव में खरीदी करने वाले बिकवाली से बच रहे हैं, वहीं जरूरी खरीदी करने वाले भाव और नीचे आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चांदी अब हाजर में करीब 2.15 से 2.17 लाख और सोना 1.45 से 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ चुके हैं। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 146110 से 148631 रुपये के बीच कारोबार करते देखा गया। चांदी 210508 से 219482 रुपये के बीच कारोबार करती देखी गई। बुधवार को हाजर कारोबार में सोना 1.46 से 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 2.15 से 2.19 रुपये किलो पर आ गई। बिल कारोबार में सोना 150000 और चांदी 220000 रुपये रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 2 =

Check Also
Close