hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

टेक्नोलॉजी
Trending

PF निकालना होगा बेहद आसान, जानें कैसे और कब से उठा पाएंगे लाभ

कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) से पैसा निकालने की प्रक्रिया जल्द ही और तेज व आसान होने जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों को यूपीआई के जरिए पीएफ की रकम निकालने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अगले दो से तीन महीनों में यह सुविधा भीम ऐप के माध्यम से शुरू की जा सकती है। इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य निर्धारित जरूरतों के लिए अग्रिम निकासी का अनुरोध किया जा सकेगा। दावा सबमिट होने के बाद ईपीएफओ की ओर से बैकएंड सत्यापन किया जाएगा और मंजूरी मिलते ही राशि सीधे यूपीआई से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ईपीएफओ ने इस नई प्रणाली के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है। भीम ऐप पर सदस्य स्वास्थ्य, शिक्षा और विशेष परिस्थितियों के तहत निकासी के लिए रिक्वेस्ट भेज सकेंगे। सत्यापन के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से पैसा तुरंत खाते में पहुंच जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eighteen =

Check Also
Close