दुर्गापूजा पंडाल में सप्तमी की शाम दर्दनाक हादसा; भगदड़ से 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा व रोजगार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार सप्तमी की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मची अफरातफरी और भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
तेज बारिश और भीड़ के दबाव से बिगड़े हालात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त क्षेत्र में मुसलाधार बारिश हो रही थी। बारिश से बचने और प्रतिमा दर्शन के लिए अचानक पंडाल के भीतर लोगों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि भीड़ के भारी दबाव के कारण पंडाल के ढांचे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।





