ताजा खबरेंमध्यप्रदेश
Trending
एमपी कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला! अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगी पेंशन
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा बदलाव

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के पेंशन नियमों में एक ऐतिहासिक संशोधन को मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के तहत अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी। सरकार के इस कदम को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
भविष्य के विकास का रोडमैप भी तैयार
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आगामी बजट का भी अनुमोदन किया गया। यह बजट 18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। कैबिनेट के इन निर्णयों से जहां एक ओर हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के भविष्य के विकास का रोडमैप भी तैयार हो गया है।





