hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश

कनाडा में मचा हड़कंप! स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग से नौ की मौत, शूटर भी ढेर

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में मंगलवार को एक हाई स्कूल में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने पुष्टि की है कि यह गोलीबारी प्रांत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के पीस इलाके में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई। पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शूटर को ढेर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, स्कूल परिसर में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जांच जारी है।

RCMP ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद ही इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। स्कूल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से पीड़ितों के परिवारों के लिए सहायता की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − three =

Back to top button