ग्वालियर: सिंधिया से भिड़कर गलती कर दी, उसने सड़क पर ला दिया तुमको; मुख्यमंत्री चौहान ने साधा कमलनाथ पर निशाना

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर-चंबल संभाग में सदस्यता अभियान के तहत ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। चौहान ने कहा कि कमलनाथ तुम गलत जगह भिड़ गए हो। जब ज्योतिरादित्य से सड़क पर उतरने को कहा तो सिंधिया ने कमल नाथ को ही सड़क पर ला दिया है।

www.rashtraajkal.com

ग्वालियर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): ग्वालियर-चंबल संभाग में सदस्यता अभियान के तहत ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। चौहान ने कहा कि कमलनाथ तुम गलत जगह भिड़ गए हो। जब ज्योतिरादित्य से सड़क पर उतरने को कहा तो सिंधिया ने कमल नाथ को ही सड़क पर ला दिया है। गौरतलब है कि ग्वालियर के फूलबाग में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर चुटकी ली है। शिवराज ने कहा कि कमल नाथ राम मंदिर भूमि पूजन के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करा रहे थे। हनुमान चालीसा का जाप करने से भक्तों की मदद होती है, शैतानों की नहीं।

सिंधिया ने कमल नाथ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वल्लभ भवन को 15 महीने पहले ही लॉकडाउन कर दिया था। वहां जनता का जाना मना था। सिर्फ दलालों का अड्डा रह गया था। पिछले महीने ही मुख्यमंत्री ने कमल नाथ पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि क्या वह कोरोना संक्रमण (COVID 19) से लड़ने में सक्षम थे। वह कोरोना की तरह ही मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी समस्या बने हुए थे। शिवराज से पहले ज्योतिरादित्य सिधिंया ने भी उसी मंच से कमल नाथ पर जमकर हमला बोला।

जब से मध्य प्रदेश में कमल नाथ की सरकार गिरी है। तब से ही मुख्मंत्री चौहान लगातार कमल नाथ पर हमलावर हैं। भ्रष्टाचार से लेकर हर तरह के आरोप उन पर लगा रहे हैं। उपचुनाव को लेकर शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस का 27 की 27 सीटों पर हरा देंगे।

उपचुनाव के नतीजों के बाद कमल नाथ दिल्ली को रवाना हो जाएंगे। ये परदेशी लोग हैं। इनकी सरकार में कमल नाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: IMA ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों...

विजयादशमी पर RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के...

सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर, फिर भी लोग झोली भर कर कैसे खरीदने लगे सोना

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना आज यानी 14 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here