hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

खत्म हो रहा MP में सर्दी का असर…पारा 30°C पार:रात में भी टेम्परेचर बढ़ा

पहाड़ों में भले ही बर्फबारी हो रही हो, लेकिन मध्य प्रदेश में सर्दी का असर खत्म होने लगा है। 15 से ज्यादा शहरों में दिन का टेम्पेरेचर 30 डिग्री पार पहुंच चुका है, तो रात में 10 डिग्री से ज्यादा है। अगले 2 दिन तक हल्की ठंड जरूर रहेगी, लेकिन फिर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी।

IMD (मौसम केंद्र), भोपाल के अनुसार, 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो विस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। पहाड़ों में इनका असर देखने को मिलेगा, लेकिन एमपी में कम रहेगा।

हालांकि, मौजूदा सिस्टम की वजह से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हल्के बादल छाए हुए हैं। बुधवार को कुछ जिलों में मौसम का का मिजाज बदला हुआ रहा। गुरुवार को भी बादल छा सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। सिस्टम गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की सर्दी का एक और दौर आ सकता है।

इन जिलों में पारा बढ़ा मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी समेत 15 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार रहा।

वहीं, गुरुवार-शुक्रवार की रात में नर्मदापुरम और सागर में तापमान 17 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी में सबसे कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो में 8.6 डिग्री, मंदसौर में 9.7 डिग्री, कटनी के करौंदी में 10 डिग्री, रीवा में 10.2 डिग्री और राजगढ़ में तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 18 =

Check Also
Close