CM की पत्नी साधना सिंह चौहान ने कृष्ण की लीलाओं से घर के मंदिर की साज सज्जा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह चौहान ने कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां घर पर की है।

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी संग घर में सजाई कृष्ण लीलाओं की झांकी; सीएम निवास में श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर गोवर्धन पर्वत को उठाने तक की झाँकियाँ की तैयार की गई हैं, कृष्ण जन्म, श्री कृष्ण का गोप-गोपियों के साथ खेल, माखन चोरी, बांसुरी वादन, राधा कृष्ण प्रेम और गोवर्धन पर्वत की झांकी तैयार की गई है।
आज सीएम शिवराज सिंह और धर्मपत्नी साधना सिंह बिड़ला मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए।
बता दें कि आज पूरे देश में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, कृष्ण नगरी मथुरा और वृंदावन में भी मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
आज रात 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह परिवार के साथ कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार मनाएंगे।