hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात: 7 दिन में साफ होगा भोपाल के इस फ्लाईओवर का रास्ता

भोपाल।  आनंद नगर तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह एसडीएम भुवन गुप्ता के नेतृत्व में करीब 160 अवैध दुकानों को जमींदोज करने के बाद अब अंतिम चरण का काम बाकी है। प्रशासन ने मानवीय और धार्मिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर, पुलिस चौकी, वार्ड कार्यालय और सुलभ शौचालय को तोड़ने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी थी।

मूर्तियों और कार्यालयों को किया जा रहा है स्थानांतरित

वर्तमान में इन स्थानों से सामान और व्यवस्थाओं को शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर से भगवान की मूर्तियों को ससम्मान दूसरे स्थान पर विराजित किया जा रहा है, वहीं पुलिस और नगर निगम अपने कार्यालय खाली कर रहे हैं। एसडीएम गुप्ता ने स्पष्ट किया कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, इन संरचनाओं को भी ढहा दिया जाएगा।

अंतिम कार्रवाई के बाद प्रोजेक्ट में आएगी तेजी

इस अंतिम कार्रवाई के बाद फ्लाईओवर निर्माण के लिए पूरी जमीन क्लियर हो जाएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम करने के प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी बाधाओं को हटाकर निर्माण कार्य को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 2 =

Back to top button