पिछले सात दिनों में इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के 25 जूनियर व सीनियर डॉक्टर पॉजिटिव आ चुके हैं। इनके अलावा स्टाफ सदस्य भी पॉजिटिव हो चुके हैं।
इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): अस्पताल के सीओओ डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल में अभी भर्ती मरीजों की संख्या करीब एक हजार है। शहर में अधिक संख्या में निकल रहे कोरोना मरीजों के साथ ही डॉक्टरों के भी संक्रमित होने की संख्या बढ़ चुकी है।
हमने अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया है। इससे पहले इतनी अधिक संख्या में स्टाफ पॉजिटिव नहीं आया। अस्पताल के सीओओ डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल में अभी भर्ती मरीजों की संख्या करीब एक हजार है। इनमें से करीब 200 मरीज अलग-अलग आइसीयू में भर्ती हैं। ऐसे में मौजूदा स्टाफ अधिक देर तक ड्यूटी कर रहा है।