hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला हिरासत में

लोकसभा में हाल ही में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 अन्य सांसदों को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को राजस्थान पुलिस ने कोटा से हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो अपलोड करने वाले इस व्यक्ति ने खुद को राज सिंह बताया है और दावा किया है कि वह करणी सेना का प्रवक्ता है। पुलिस फिलहाल उससे सघन पूछताछ कर रही है।

‘घर में घुसकर मारेंगे गोली’: वीडियो में दी भयावह चेतावनी

वायरल वीडियो में राज सिंह ने आरोप लगाया कि बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अभद्रता की थी। इसी से नाराज होकर उसने सीधे राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा, “राहुल गांधी, ध्यान से सुन लो, अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो हम तुम्हें तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे।” उसने यह भी मांग की कि यदि 24 घंटे के अंदर 25 सांसदों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह उन्हें एक-एक करके निशाना बनाएगा।

कोटा पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी से पूछताछ जारी

धमकी भरा वीडियो सामने आते ही कोटा पुलिस हरकत में आई। कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने पुष्टि की है कि आरोपी को बोरखेड़ा पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है। जिस वीडियो को आधार बनाकर कार्रवाई की गई है, उसमें आरोपी के पीछे की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिरला की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

बीजेपी और करणी सेना ने झाड़ा पल्ला

मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी और करणी सेना दोनों ने ही आरोपी से किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। बीजेपी कोटा शहर के अध्यक्ष राकेश जैन ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का उनकी पार्टी से कोई वास्ता नहीं है। वहीं, करणी सेना ने भी उसे अपना प्रवक्ता मानने से मना कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Back to top button