पत्नी ने की पति की हत्या …टीवी की आवाज कम नहीं कर रहा था पति

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टीवी की आवाज कम करने की बात पर शुरू हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में हुई है, जो पेशे से एसी मैकेनिक था। वह अपनी पत्नी के साथ मंगालागिरी स्थित टिडको हाउसिंग कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि अहमद ने पत्नी से टीवी की आवाज धीमी करने को कहा, जिस पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। विवाद के दौरान गुस्से में पत्नी ने उस पर चाकू से वार कर दिया।
इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अहमद को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह की एक अन्य घटना में फरवरी के पहले सप्ताह में तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले की ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक व्यक्ति पर अपनी पूर्व पत्नी की हत्या का आरोप लगा था। जानकारी के अनुसार महिला ने तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।
पुलिस ने शुरू की जांच
वाणस्थलीपुरम पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





