US: डाक द्वारा व्हाइट हाउस के पते पर आए एक लिफाफे में जहर होने की पुष्टि

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक़ बताया कि यह पत्र उस सरकारी प्रतिष्ठान में पकड़ा गया जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के लिए आने वाली डाक की जांच करता है।

Source: Instagram

वाशिंगटन: एक अधिकारी ने एसोसिएट प्रेस को शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका में संघीय अधिकारियों ने व्हाइट हाउस के पते पर आए एक लिफाफे में जहर ‘रिसिन’ होने का पता लगाया है।

संघीय जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि यह लिफाफा कहां से आया है और इसे किसने भेजा है। एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी डाक निरीक्षण सेवा जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इसमें रिसिन होने की पुष्टि हुई है।

यह कैस्टर सीड (अरण्डी के बीज) में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला विषैला पदार्थ है। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि नौसेना के एक वरिष्ठ कर्मचारी को ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्यों को इसी प्रकार के लिफाफे भेजने के आरोप में 2018 में गिरफ्तार किया गया था। एफबीआई ने एक बयान में कहा कि एजेंट ‘‘अमेरिकी सरकारी डाक प्रतिष्ठान पर आए एक संदिग्ध पत्र के बारे में पड़ताल कर रहे हैं और इससे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है।’’

- Advertisement -

Latest news

अतिथि शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री के बयान पर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्र आजकल/ प्रवीण कुमार नागले/ खातेगाँव देवास जैसा कि आप सभी की ज्ञात है मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...

जंगली सुवर के मांस सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुखबिर से सूचना मिलते ही मानपुर रेंजर ने की कार्यवाही राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया मानपुर विधानसभा स्थित...

महंगा हो रहा है सोना-चांदी, जानें आज कहां पहुंचा गोल्ड-सिल्वर का रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 16 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,...

आखिर किन-किन शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, क्या-क्या नहीं कर सकते हैं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार, 13 सितंबर को जमानत मिल गई।...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here