पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हजीरा क्षेत्र में राजीव गांधी आवास योजना के पास हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ग्वालियर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): बता दें कि घटना के दौरान झाड़ी से जब पुलिस के गश्ती दल ने महिला की चीख सुनी ताे पुलिस टीम उस ओर गई, तभी आराेपी भागने लगा। घर से दूध लेने के लिए निकली 58 वर्षीय महिला के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म करने की काेशिश की।
मामले के अनुसार महिला ने विरोध करते हुए बदमाश की पकड़ से छूटने की कोशिश और मदद के लिए पुकारा। महिला की आवाज कुछ दूरी पर गश्त कर रहे सरदार सिंह व मनोज धाकड़ ने सुनी। दोनों चीख की दिशा में पहुंचे तो युवक महिला को झाड़ियों में खींच रहा था। पुलिसकर्मियों को देखकर बदमाश ने महिला को छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियाें ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
घटनाक्रम के अनुसार अपराधी बाइक पर था.. उसने गाड़ी रोकी और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद वह महिला को मुंह पकड़कर झाड़ियों में ले जाने की कोशिश करने लगा। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि हजीरा क्षेत्र में सरकारी मल्टी में रहने वाली 58 वर्षीय महिला सुबह लगभग 5 बजे डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार उसके पास पहुंचा।
सीएसपी के अनुसार क्षेत्र के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। इस कारण वहां नियमित गश्त पाॅइंट रखा गया। इसी वजह से महिला के साथ से दुष्कर्म होने को रोका जा सका। आरोपी की पहचान देवेंद्र सिंह चंदेल निवासी गोवर्धन कॉलोनी के रूप में हुई।