इंदौर: जीतना है कोरोना से जिंदगी की जंग..? तो पहने चेहरे पर मास्क हर दम…

- Advertisement -
- Advertisement -

इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए मास्क के साथ शारीरिक दूरी की महत्ता भी बताई। योग और सेहतमंद खान-पान की जानकारी दी गई।

Source: Instagram

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): नईदुनिया के ‘अभियान अभी मास्क ही वैक्सीन’ से जुड़कर शहरभर के विभिन्ना संगठनों ने शुक्रवार को भी जनजागृति अभियान चलाया। इसमें जहां चेहरे पर मास्क पहनकर कोरोना से जिंदगी की जंग जीतने का संकल्प लिया गया। साथ ही बिना मास्क पहने बाजारों में घूम रहे लोगों को मास्क भी पहनाए गए।

उनसे कहा गया कि स्वयं के साथ दूसरे के बचाव में भी सहायक बने। कहीं भी जाएं तो मास्क लगाकर ही जाए। इस मौके पर बाबूलाल अग्रवाल, हंसराज भाटी, जितेंद्र भावसार, राजेश जोशी, गौरव पाठक व दिलीप जोशी आदि मौजूद थे। संस्था एक पहल ने राजमोहल्ला क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन अभियान के तहत मास्क वितरित किए। संस्था के सचिव बुरहानुद्दीन शकरूवाला व उपाध्यक्ष राजेंद्र असावा ने बताया कि वर्तमान में कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी के नियम के साथ मास्क पहनना जरूरी है। यह हर शहरवासी की जिम्मेदारी है। साथ ही बिना मास्क लगाएं घूमते लोगों को मास्क देकर समझाइश भी दी गई।

कथा में महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज ने कहा कि संसार में फैली कोरोना महामारी को भगाने के लिए ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ नम का जाप करना चाहिए। वर्तमान में मास्क लगाना बहुत ही जरूरी है। इसलिए सभी लोगों को मास्क पहनना ही चाहिए। मंदिर मे कोरोना से बचाव का संदेश दिया जा रहा है। पंचकुइयां स्थित श्रीराम मंदिर आश्रम मे पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज ने मास्क लगाकर भागवत पुराण का वाचन किया, वहीं अन्य ब्राह्मणों द्वारा भी मास्क लगाकर भागवत पुराण का वाचन किया जा रहा है।

- Advertisement -

Latest news

बिहार के नवादा में दबंगों का तांडव, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर फूंके

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने बुधवार रात 8 बजे 80 घरों में आग...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

खुशियों की दास्तां, दिव्यांग भईयालाल को पंचायत सचिव की मिली नौकरी , चेहरे मे आई मुस्कान

राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया उमरिया । दिव्यांग जन को जीवन का सहारा मिल जाए तो उनकी समस्याओं का निराकरण स्वमेव...

छात्राओ को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का मामला

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डुंगरिया बैरसिया बुधवार को हिंदू संगठन के सैकड़ो कार्य करता बैरासिया थाने पहुंचे और घेराब करते...

समाज सेवी व वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया सम्मानित

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर/ युवा वर्ग, चौबीस घंटे में एक घंटा समय समाज के लिए अवश्य दें - डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व...

राजगढ़ पत्रकार हत्याकांड को लेकर उमरिया जिले के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में बाइक सवार तीन लोगों ने पत्रकार की गोली...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here