नेपाल: आज देश में हुए भूस्खलन में 9 लोगों की मोंत, साथ में 22 लोग हुए लापता

- Advertisement -
- Advertisement -

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Source: Twitter

काठमांडू: नेपाल के मध्य क्षेत्र में तीन सुदूर गांवों में रात भर हुई बारिश के बाद भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लापता हो गये।

जब यह घटना हुई उस समय ग्रामीण गहरी नींद में थे।’माई रिपब्लिका’ की एक खबर के अनुसार रविवार की देर रात काठमांडू शहर से लगभग 120 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में लगातार बारिश के बीच नागपुज, भिरखरका और नेवार टोले गांवों में भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि बहराबाइस नगरपालिका के घुमथांग क्षेत्र में हुई घटना में 22 लोग लापता हो गये।जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख राजन अधिकारी ने बताया कि सात शव मौके से बरामद कर लिये गये जबकि दो शव भोटेकोशी और सनकोशी नदियों से बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तीन गांवों में 11 मकान नष्ट हो गये। राहत एवं बचाव अभियान के लिए नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की एक संयुक्त टीम को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन से हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

Latest news

अतिथि शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री के बयान पर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्र आजकल/ प्रवीण कुमार नागले/ खातेगाँव देवास जैसा कि आप सभी की ज्ञात है मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...

अतिथि शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री के बयान पर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्र आजकल/ प्रवीण कुमार नागले/ खातेगाँव देवास जैसा कि आप सभी की ज्ञात है मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री...

साइन केयर प्रोडक्शन की नई फिल्म ” प्यार तो हमेशा रहेगा ‘ का हुआ शुभारम्भ मुहूर्त

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि /मुंबई मुंबई - साइन केयर प्रोडक्शन के बैनर तले नई फिल्म " प्यार तो हमेशा रहेगा...

पीएम आवास के बांटे अधिकार पत्र:सहरिया समाज के लोगों का कराया गृह प्रवेश

राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा लटेरी तहसील के ललचिया पंचायत के अंतर्गत भीलाखेड़ी गांव में प्रधानमंत्री जन मन योजना के...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here