hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

बिज़नेस
Trending

3 मार्च को बंद रहेगा शेयर बाजार:NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी,4 मार्च को खुलेगा मार्केट

देशभर में होली की तारीख को लेकर जारी कन्फ्यूजन के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी छुट्टियों का कैलेंडर साफ कर दिया है। शेयर बाजार मंगलवार (3 मार्च 2026) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट (MCX) के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है।

मंगलवार को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहने के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी सुबह के सेशन में बंद रहेगा। हालांकि, निवेशकों के लिए शाम का सेशन खुला रहेगा। MCX पर ट्रेडिंग शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक होगी।

वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन बंद रहेगा। यह एग्री कमोडिटीज का प्लेटफॉर्म है। वहीं ‌BSE-NSE दोनों एक्सचेंजों में बुधवार 4 मार्च 2026 को रेगुलर ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।

दुनियाभर के निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है।

अगर इस संघर्ष के कारण यह मार्ग ब्लॉक होता है या सप्लाई में बाधा आती है, तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर पड़ेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + ten =

Check Also
Close