ग्वालियर: युवती पर झपट्टा मार कर चेन लूट ले गए बाइक सवार…

- Advertisement -
- Advertisement -

चेन दो तौला सोने की बताई गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह एफआइआर बाद में दर्ज कराएगी। उसके पिता की हालत बेहत नाजुक है और यह बात सुनकर उनको सदमा लगेगा। जिस पर पुलिस ने इस घटना को छिपाकर रखा, पर बुधवार सुबह यह सार्वजनिक हो गई।

Source: Facebook

ग्वालियर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ): सहेली से मिलकर लौट रही युवती पर बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए। वारदात चेतकपुरी के पास बंधन गार्डन के सामने की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन झपट्टामार हाथ नहीं आए हैं।

मंगलवार शाम वह अपनी सहेली से मिलने चेतकपुरी आई थी। लौटते समय अभी वह बंधन गार्डन के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारा और गले से चेन लूट ले गए। माधवगंज निवासी 22 वर्षीय युवती अंशुल गुप्ता बीकॉम की विद्यार्थी है। उसके पिता व्यवसायी हैं

घटना की सूचना डायल 100 पर दी। जिस पर तत्काल डायल 100 और झांसी रोड थाना पुलिस पहंुची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। वारदात के बाद वह गिरते-गिरते बची, लेकिन संभलकर उसने बदमाशों का पीछा किया, पर झपट्टा मार बाइक की गति बढ़ाकर जीवाजी क्लब रोड की तरफ भाग गए।

4 दिन में इस तरह चेन और पर्स की यह तीसरी घटना है। तीनों वारदातों में दोपहिया वाहन पर सवार 2 बदमाश शामिल हैं। उनकी उम्र भी लगभग 25 से 27 वर्ष के लगभग है। पुलिस अफसरों का भी मानना है कि यह कोई नया गिरोह है। उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू है और शहर में पुलिस की निगरानी कड़ी हो गई है। ऐसे में लगातार वारदात चिंता की बात मानी जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

आज भी सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (21 फरवरी) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

प्रयागराज में भीषण हादसा: बोलेरो और बस में टक्कर,10 की मौत, 19 घायल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे...

आज भी सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (21 फरवरी) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन...

गूगल-पे से यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर अब एक्स्ट्रा चार्ज

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I डिजिटल पेमेंट ऐप गूगल-पे से यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर अब एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। यूजर्स को...

कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद यात्रियों में मचा हड़कंप

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीना रेलवे...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here