IPL 2020: दिन में कोलकाता (KKR) का मुकाबला होगा दिल्ली (DC) से; शाम में पंजाब (KXIP) भिड़ेंगी हैदराबाद (SRH) से

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके बाद दुबई में शाम 7:30 बजे करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी।

Source: Twitter

आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) है। पहला मुकाबला अबु धाबी में दोपहर 3:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, कोलकाता इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में बना रहना चाहेगी। प्ले-ऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए कोलकाता का मुकाबला फॉर्म में चल रही दिल्ली से होगा। कोलकाता को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन के सबसे छोटे स्कोर पर रोक दिया था।

हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह में 4 विकेट पर 224 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 8 विकेट पर 210 रन ही बना पाई थी। सीजन में पिछली बार दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराया था।

ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में क्वालिफाई करने के लिए एक जीत की जरूरत है। वहीं, कोलकाता 10 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली और कोलकाता टॉप-4 में हैं। दिल्ली 14 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है।

इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी।

- Advertisement -

Latest news

चीन की ”खूबसूरत गवर्नर” को 58 कर्मचारियों से यौन संबंध बनाने के आरोप में 13 साल की जेल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चीन में 'ब्यूटीफुल गवर्नर' के नाम से मशहूर ग्वाइझू प्रांत की गवर्नर झोंग यांग को 13 साल...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

राजगढ़ पत्रकार हत्याकांड को लेकर उमरिया जिले के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में बाइक सवार तीन लोगों ने पत्रकार की गोली...

राजस्थान और एमपी में बारिश रुकी, हिमाचल में बर्फबारी, पश्चिम बंगाल मे बाढ़ से बिगड़े हालात

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मौसम विभाग ने आज देश के किसी भी राज्य में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राजस्थान...

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...

विधायक ने किया विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण,हजारों परिवारो को मिलेंगी बिजली की समस्या से निजात

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डूंगरिया बैरसिया बैरसिया के बसई मे आर डी एस एस योजना के तहत लागत 3.12 करोड़...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here