IPL: आज मुंबई (MI) का मुकाबला होगा बेंगलुरु (RCB) से, दोनों टीमों को प्ले-ऑफ के लिए एक जीत की जरूरत

- Advertisement -
- Advertisement -

दोनों टीमें 14-14 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में हैं। ऐसे में एक जीत प्ले-ऑफ में उनकी जगह पक्की कर सकती है।

Source: Twitter

IPL के 13वें सीजन का 48वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा।

टीम के ऐलान के थोड़ी ही देर बाद मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें रोहित प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे।वहीं, चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहे रोहित शर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

मुंबई ने भी 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। अंत में बेंगलुरु ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया था। सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था। दुबई में खेले गए सीजन के 10वें मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे।

दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले हार कर आ रहीं हैं। मुंबई को राजस्थान और बेंगलुरु को चेन्नई ने हराया था। मुंबई और बेंगलुरु 14-14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में हैं। दोनों टीमों ने सीजन में 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7-7 मैच जीते और 4-4 मैच हारे हैं।

RCB में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला और तीनों बार खिताब नहीं जीत सकी। IPL इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था।

4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मुंबई का सक्सेस रेट 58.58% और बेंगलुरु का 48.13% रहा। मुंबई इंडियंस ने लीग में अब तक 198 मैच खेले, जिसमें 116 जीते और 82 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 192 में से 91 मैच जीते और 97 हारे हैं।

- Advertisement -

Latest news

मारपीट में आधे दर्जन घायल, मेडिकल बनाने के लिए मरीजों को 12 घंटे इंतजार करना पड़ा

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपीबलिया(यूपी) के मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर 2 में नाली एवं जमीन संबंधी विवाद को लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ 100 दिन से अंतरिक्ष में फंसीं भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर ने इंटरनेशनल...

एयरटेल के शेयर ने रचा इतिहास;भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ के करीब

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल 10 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप पार करने वाली...

कान्हा में हाथियों को मिलती है राजाओं की डिश खातिरदारी देख रश्क करते हैं टूरिस्ट

मंडला। हर साल की तरह इस साल भी कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव यानि हाथी पुर्नयौवनीकरण(रेज्यूविनिशन) कैंप की शुरुआत हो चुकी...

अतिथि शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री के बयान पर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्र आजकल/ प्रवीण कुमार नागले/ खातेगाँव देवास जैसा कि आप सभी की ज्ञात है मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here