IPL 2020: आज चेन्नई (CSK) का मुकाबला होगा कोलकाता (KKR) से, KKR को प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी

- Advertisement -
- Advertisement -

टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई अपना सम्मान बचाने के लिए बचे दोनों मैच जीतना चाहेगी।

Source: Twitter

IPL के 13वें सीजन का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच जीतना जरूरी है। अगर टीम हारी, तो प्ले-ऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा।

चेन्नई 5 विकेट पर 167 रन ही बना पाई थी। सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए सीजन के 11वें मैच में कोलकाता ने चेन्नई को 168 रन का टारगेट दिया था।

चेन्नई 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। उसने सीजन में 12 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 8 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में कोलकाता 12 पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। कोलकाता ने सीजन में 12 में से 6 मैच जीत और इतने ही हारे हैं।

चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया था। अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता को पंजाब ने 8 विकेट से हराकर खुद को प्ले-ऑफ की रेस में आगे कर लिया था।

चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी।

कोलकाता का सक्सेस रेट 52.10% है। कोलकाता ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 98 जीते और 92 हारे हैं। IPL में चेन्नई का सक्सेस रेट 59.37% है। चेन्नई ने लीग में अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 104 जीते और 72 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा।

- Advertisement -

Latest news

मारपीट में आधे दर्जन घायल, मेडिकल बनाने के लिए मरीजों को 12 घंटे इंतजार करना पड़ा

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपीबलिया(यूपी) के मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर 2 में नाली एवं जमीन संबंधी विवाद को लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

भारत सरकार ने चंद्रयान-4 को दी मंजूरी, ये मिशन हमारे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए जरूरी, जानिए कैसे?

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ कैबिनेट ने चंद्रयान -4 मिशन को मंजूरी दे दी है। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना,...

विश्व हिन्दू परिषद ने बलिदान दिवस पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के...

अतिथि शिक्षकों ने किया शिक्षामंत्री के बयान पर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्र आजकल/ प्रवीण कुमार नागले/ खातेगाँव देवास जैसा कि आप सभी की ज्ञात है मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री...

विधायक ने किया विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण,हजारों परिवारो को मिलेंगी बिजली की समस्या से निजात

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डूंगरिया बैरसिया बैरसिया के बसई मे आर डी एस एस योजना के तहत लागत 3.12 करोड़...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here