hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियर

ग्वालियर में दूल्हे के किसी और के साथ संबंध होने के कारण…बिना दुल्हन के लौटी बरात…

ग्वालियर शहर के कंपू क्षेत्र में एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। यह उस समय हुआ, जब विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि उसे शादी के दौरान पता चला है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध है।

यह बात सामने आते ही शादी में हंगामा मच गया और आखिरकार बरात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा। घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को समझाइश दी। बाद में आपसी बातचीत के बाद यह तय हुआ कि दोनों परिवार शादी में हुए खर्च को एक-दूसरे को वापस करेंगे।

फेरे और रस्मों के बाद चल रही थी विदाई की तैयारी

इसके बाद मामला शांत हो गया और बरात लौट गई। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जानकारी के अनुसार नाका चंद्रवदनी निवासी युवती की शादी गुढ़ा-गुड़ी का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह से नौ मार्च को तय हुई थी। शादी का आयोजन कंपू क्षेत्र के बालाजी गार्डन में किया गया था। फेरे और अन्य सभी रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर विदाई की तैयारी चल रही थी।

दुल्हन को महिला ने फोन लगाकर बताई थी पूरी बात

इसी दौरान दुल्हन ने अचानक दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन ने बताया कि लगन-फलदान से एक दिन पहले उसे राजस्थान की रहने वाली पूजा नाम की महिला का फोन आया था। उसने दावा किया था कि वह पिछले डेढ़ साल से गिर्राज के साथ रिश्ते में है और वह शादी करके उसे धोखा दे रहा है।

शादीशुदा महिला के साथ है दूल्हे का संबंध

जब दुल्हन ने महिला से संबंधन के बारे में दूल्हे से पूछा तो उसने भी इस बात को स्वीकार कर लिया। दुल्हन के मुताबिक जिस महिला से दूल्हे का संबंध बताया गया है, वह पहले से शादीशुदा है और अपने पति से अलग रह रही है। मामले को लेकर जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो वहां दूल्हे ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूरी सच्चाई बता दी।

इंदरगंज सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Back to top button