गर्मियों में शरीर को रखना है एनर्जेटिक.. तो जरूर ट्राई करें यह स्पेशल ड्रिंक

भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में कोरियन डाइट और लाइफस्टाइल से प्रेरित कुछ खास ड्रिंक्स न सिर्फ ताजगी देते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
दुनियाभर में पॉपुलर हो रहे ये कोरियाई ड्रिंक्स पूरी तरह हर्बल, नेचुरल और औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को अंदरूनी ठंडक मिलती है और लू का खतरा भी कम हो जाता है।
एनर्जी और इम्युनिटी बढ़ाने वाले प्रमुख ड्रिंक्स
कोरियाई संस्कृति में कुछ खास फलों और जड़ी-बूटियों का उपयोग पेय पदार्थों में किया जाता है-
बोक बुंजा जूस – ब्लैक रास्पबेरी से तैयार यह ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और स्किन को निखारने में मदद करती है।
ओमिजा चाय – इसे ‘पांच स्वादों वाली बेरी’ कहा जाता है। इसमें खट्टा, मीठा, नमकीन, कड़वा और तीखा स्वाद एक साथ मिलता है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने और तनाव घटाने में सहायक है।
केले और कॉफी का दूध – कोरियाई स्टाइल में बना कॉफी मिल्क और बनाना मिल्क युवाओं और बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ये थकान मिटाने और पोटैशियम की कमी पूरी करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
पाचन और हाइड्रेशन के लिए पारंपरिक विकल्प
गर्मी में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए ये ड्रिंक्स काफी प्रभावी हैं-
जौ और कॉर्न टी – कोरिया में ‘बोरी चा’ (जौ की चाय) और भुने हुए कॉर्न की चाय काफी पसंद की जाती है। ये कैफीन मुक्त होती हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ हाइड्रेशन बनाए रखती हैं।
सिखये (Sikhye) – यह एक ट्रेडिशनल कोरियन राइस ड्रिंक है, जिसे ठंडा परोसा जाता है। यह अपनी हल्की मिठास और पाचन सुधारने वाले गुणों के लिए जानी जाती है।
एलोवेरा और ग्रीन बेरी टी – ये ड्रिंक्स शरीर की सूजन कम करने, पेट को आराम देने और स्किन को नमी प्रदान करने में सहायक हैं।
डिटॉक्स के लिए अदरक की चाय
हल्की मसालेदार अदरक चाय गर्मियों में शरीर के अंदरूनी टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और इम्युनिटी को मजबूत बनाती है। यदि आप इस गर्मी में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये कोरियाई ड्रिंक्स न सिर्फ आपको लू से बचाएंगे, बल्कि आपको अंदर से ऊर्जावान भी रखेंगे।





