Twitter के यूजर्स के लिए शुभ समाचार , अब ब्‍लू टिक लगाना हुआ आसान , जानिये प्रक्रिया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। Twitter वेरिफिकेशन प्रोग्राम की तीन साल बाद वापसी हो रही है। इस पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम को साल 2017 में बंद कर दिया गया था, जब Twitter पर गलत तरीके से ब्लू टिक चेकमार्क बैच देने के आरोप लगे थे। हालांकि Twitter दोबारा से साल 2021 से ब्लू टिक बैच के लिए वेरिफिकेशन्स प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। ऐसे में अब लोग ब्लू टिक के लिए दोबारा से रिक्वेस्ट कर सकेंगे। Twitter ने यूजर्स को खुशखबरी दी है। उसने फिर से पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। यह लगभग तीन वर्षों से बंद था। पब्लिक वेरिफिकेशन से मतलब है कि अब यूजर्स अपने Twitter अकाउंट में नाम के आगे ब्लू टिक लगवाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके शुरू होने पर एक प्रक्रिया से गुजरना होगा। नए साल के साथ ही Twitter के पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम की भी शुरुआत हो जाएगी। इसकी शुरुआत करने से पहले कंपनी इसके लिए यूजर्स से फीडबैक ले रही है। यूजर्स आठ दिसंबर तक अपना फीडबैक दे सकते हैं। Twitter के अनुसार, कंपनी ब्लू टिक के अलावा प्रोफाइल टाइप पर भी काम कर रही है। Twitter ने कहा कि उसकी तरफ से दुनियाभर के लोकल नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन को सपोर्ट किया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपने पार्टनर के जरिए विज्ञापन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस तरह Twitter का उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विज्ञापन पहुंचाने में मदद मिलेगी।   माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के साथ मिलकर महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इमोजी लॉन्च की हैं। कि हमने पूरी दुनिया में देखा है कि कैसे लोग कोरोनावायरस को खत्म करने में लगे हैं। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा भी एक महामारी है। हमें इस महामारी को भी जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने आगे कहा है कि हम महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा जैसी महामारी को खत्म करने के लिए ट्विटर जैसे पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here