राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। मासिक रिटर्न दाखिल ना करने वालों की राजस्व विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।वित्त मंत्रालय का राजस्व विभाग बना रहा है कड़ी कार्रवाई की योजना 6 महीने या इससे अधिक समय तक रिटर्न दाखिल ना करने वालों पर कार्रवाई नवंबर में 25 हजार से ज्यादा डिफॉल्टर मिले मासिक रिटर्न दाखिल ना करने वालों की राजस्व विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। टैक्स अधिकारियों के अनुसार 25 हजार ऐसे टैक्सपेयर मिले हैं, जिन्होंने 20 नवंबर की तय तिथि के बाद भी GSTR-3B के जरिए रिटर्न दाखिल नहीं किया है। अब राजस्व विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि वे इन डिफॉल्टर्स से संपर्क करके रिटर्न दाखिल करने को कहें। ऐसे डिफॉल्टर्स से SMS और ई-मेल के जरिए संपर्क किया जाएगा। रोजाना 1 लाख SMS और ई-मेल भेजे जाएंगे सूत्रों के मुताबिक, GST नेटवर्क ने टैक्सपेयर्स को रिमाइंडर के तौर पर रोजाना 1 लाख SMS और ई-मेल भेजने के लिए कहा है। यह SMS और ई-मेल खासतौर पर डिफॉल्ट टैक्सपेयर्स को भेजे जाएंगे। GST के नियमों के मुताबिक, सभी कारोबारियों को पिछले महीने का रिटर्न हर महीने की 20 तारीख तक दाखिल करना होता है। अभी तक 80 लाख सेल्स रिटर्न या GSTR-3B जमा किए गए हैं। अक्टूबर में 1.05 लाख रुपए रहा GST कलेक्शन अक्टूबर महीने में GST कलेक्शन 1.05 लाख करोड़ रुपए था। फरवरी के बाद अक्टूबर में पहली बार GST कलेक्शन ने 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। अक्टूबर में भी 80 लाख GST रिटर्न दाखिल हुए थे। वित्त वर्ष 2019-20 के 12 महीनों में से 8 महीनों में GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए का पार रहा था। चालू वित्त वर्ष में कोविड-19 के कारण GST कलेक्शन प्रभावित हुआ है।