एक युवक ने नशे में धुत होकर मजदूरों पर चढ़ाई कार, हॉस्पिटल वालों ने पुलिस के नाम से इलाज का मना कर दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नशे में धुत एक युवक ने सोते हुए मजदूरों पर कार चढ़ा दी। घटना में तीन मजदूर घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर है। बड़ी बात ये है कि घायल मजदूर इलाज के लिए अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पुलिस के साथ आने की कहकर भगा दिया।

ग्वालियर के फूलबाग मैदान में नगर निगम के जन संपर्क कार्यालय के सामने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों के ऊपर एक शराबी युवक ने इंडिगो कार चढ़ा दी। घटना में पति, पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। घायल महिला पिंकी ने बताया कि रात को हम लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे। एक युवक कार में बैठा था। हमने उसे गाड़ी हटाने के लिये कहा और सो गए फिर अचानक उसने हमारे ऊपर कार चढ़ा दी। कार में हम तीनों दब गए। मुझे और बच्चे को पैर में चोट आई है। जबकि पति पिंटू की हालत ज्यादा खराब है। उसकी कमर पर गहरी चोट है। वो उठ भी नहीं पा रहा। महिला ने बताया कि हम अस्पताल भी गए थे लेकिन हमें पुलिस के साथ आने की कहकर भगा दिया। सुबह घायलों ने अन्य लोगों की मदद से डायल 100 को फोन किया वो मदद के लिए पहुंची तब घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मजदूरों को घायल करने वाली इंडिगो कार MP 07 CB 4139 का रजिस्ट्रेशन गब्बर सिंह राजपूत के नाम पर दर्ज है। घटना के बाद से कार में बैठा आरोपी युवक फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here