राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | चीन का अंतरिक्षयान चांग ई-5 मंगलवार को चंद्रमा की परत पर उतर गया।
चीन की अंतरिक्ष यान एजेंसी ने बताया कि अंतरिक्षयान चंद्रमा की परत पर पूर्व निर्धारित जगह के बिलकुल पास उतरा है। इस मिशन को चीन के सबसे शक्तिशाली रॉकेट लांग मार्च-5 के जरिए 24 नवंबर को लॉन्च किया गया था। इस मिशन के जरिए चीन चंद्रमा की सतह से मिट्टी के नमूनों को धरती पर लाएगा। चंद्रमा की कक्षा में पंहुचने के बाद चांग-ई-5 ने अपने लैंडर को उसकी सतह पर भेजा।
जो सुरक्षित रूप से पूर्व निर्धारित जगह पर उतर गया, जबकि उसका ऑर्बिटर चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है। लैंडर चांद की जमीन में खुदाई कर मिट्टी और चट्टान निकालेगा। फिर से इस नमूने का लेकर असेंडर के पास जाएगा। असेंडर नमूने लेकर चंद्रमा की सतह से उड़ेगा और अंतरिक्ष में चक्कर काट रहे अपने मुख्य यान से जुड़ जाएगा। करीब 4 दशक बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई देश चंद्रमा के परत की खुदाई करके वहां से चट्टान और मिट्टी पृथ्वी पर लाने जा रहा है।