hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से दिल्ली लौटी: तकनीकी खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी।

करीब चार घंटे बाद सऊदी अरब के एयरस्पेस में विमान को लौटाने का फैसला लिया गया। विमान लगभग सात घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वापस दिल्ली पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में अजीब आवाजें सुनी गईं। हालांकि, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एहतियातन विमान को वापस लौटाया गया। दिल्ली में इसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को जल्द लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी विमान में 11 दिन पहले 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी। न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय विमान में सीट नंबर 32 और 33 पर बैठे यात्रियों को फ्लोर के नीचे से तेज कंपन और आवाज महसूस हुई। इससे अचानक उनकी नींद टूट गई।

यात्रियों ने तुरंत क्रू को इसकी जानकारी दी। उस समय विमान आयरलैंड के तट के पास था। पायलटों ने तुरंत विमान को शैनन एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने का फैसला किया। विमान में करीब 300 लोग सवार थे।

यह विमान 19 मार्च को दिल्ली वापस लाया गया। इसके बाद इस विमान ने दिल्ली-लंदन-दिल्ली और दिल्ली-न्यूयॉर्क (रोम के जरिए) रूट पर करीब 10 बार उड़ान भरी, लेकिन गुरुवार को फिर से इसी तरह की तकनीकी समस्या सामने आ गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =

Back to top button