hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश
Trending

आप मेरे से सेक्स के बारे में भी पूछ सकते हो; ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा

सऊदी अरब में एक बिजनेस समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अपने बयानों को लेकर फिर चर्चा में आ गए। ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, “आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स पर भी बात कर सकते हैं, जो चाहें पूछ सकते हैं।” उनके इस बयान ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया।

इसके बाद ट्रम्प ने माहौल को हल्का बनाने की कोशिश करते हुए दर्शकों में बैठे एक व्यक्ति की ओर इशारा किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि चलिए अब सवाल-जवाब शुरू करते हैं। उन्होंने उस शख्स को बुलाते हुए उसकी तारीफ भी की।

ट्रम्प के ये बयान सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में तेजी से वायरल हो गए। उनके बोलने के तरीके और सार्वजनिक मंच पर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर बहस छिड़ गई है।

हाल ही में एक लाइव इंटरव्यू के दौरान भी ट्रम्प का व्यवहार चर्चा में रहा था। एंकर ने उनसे पूछा था कि क्या लोगों के पास पीने का पानी और खाना है, लेकिन ट्रम्प ने सीधे जवाब देने के बजाय बातचीत का रुख बदल दिया।

उन्होंने एंकर से कहा, “क्या आपको याद है, हम सालों पहले ट्रम्प टॉवर में साथ डिनर किए थे? आप बिल्कुल नहीं बदलीं, बल्कि अब और ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + one =

Back to top button