hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

क्रिकेट देख कर लौट रहे युवकों को हार्वेस्टर ने रौंदा.. एक की मौत दो साथियों की हालत गंभीर

नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर धुबघट स्थित पाइप फैक्ट्री के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

क्रिकेट देखकर लौट रहे थे युवक

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहपुर बड़ा निवासी विकास पिता भरत शर्मा (25) अपने साथियों शिवांश पिता सुनील शर्मा (25) और सुलभ पिता संजय शर्मा (26) के साथ बाइक से नरसिंहपुर में चर्च ग्राउंड पर चल रही क्रिकेट ट्रॉफी देखने आया था। क्रिकेट मैच देखने के बाद तीनों युवक रात में अपने गांव लौट रहे थे।

मदद के लिए रुके, तभी हुआ हादसा

बताया गया कि रात करीब 11 बजे जब वे धुबघट पाइप फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी उन्हें अपने ही गांव के एक युवक की बुलेट बाइक खराब हालत में खड़ी दिखाई दी। उसकी मदद करने के लिए जैसे ही तीनों युवक बाइक से नीचे उतरे, उसी दौरान तेज रफ्तार से आए हार्वेस्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

एक की मौत, दो की हालत गंभीर

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शासकीय जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विकास शर्मा ने दम तोड़ दिया। वहीं शिवांश और सुलभ का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रविवार सुबह शासकीय जिला अस्पताल में सिंहपुर चौकी प्रभारी संजय सूर्यवंशी की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में हार्वेस्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुका है हादसा

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को भी करेली थाना क्षेत्र में ग्राम पीरा के पास हार्वेस्टर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी, जबकि उनका एक साथी अस्पताल में इलाजरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − nine =

Back to top button