राष्ट्र आजकल/सिद्धार्थ साद/चंदेरी
चन्देरी-ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय ठाकुर के प्रथम नगर आगमन पर चंदेरी में जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया, उनके द्वारा नगर पालिका परिसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी मिले उसे भली-भांति निभाते हुए बढ़ाने हेतु सभी से आग्रह किया। इसके पश्चात युवा मोर्चा अध्यक्ष जगत जननी मां जागेश्वरी के दरबार में दर्शन करने गए ,इसके उपरांत ग्राम प्राणपुर में अमराई होटल में युवा मोर्चा अध्यक्ष साकू लाल रैकवार सहित सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।