राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 156 पदों पर योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवारों से एप्लिकेशन मांगे हैं। ये सभी पद छत्तीसगढ़ राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में भरे जाएंगे। योग्य लड़की-लड़के इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। राज्य के महिला, एससी/एसटी और दिव्यांग कैंडीडेट्स के लिए शुल्क में नियमानुसार छूट है। इन पदों पर 25 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।
जरूरी योग्यता:
मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से MD/MS/DNB/DM/MCH (कंसल्ट स्पेशलिटी में)
आयु सीमा:
25 से 35 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी, 2022 के अनुसार तय होगी।)
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 24 फरवरी, 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च, 2022