hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

देश
Trending

भारतीय मूल की महिला को एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत के मामले में 15 साल की सजा, ड्रग्स बेचा था

हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पैरी की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अदालत ने भारतीय मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। जसवीन को ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है।

जसवीन संघा ने पिछले साल सितंबर में पांच आरोपों को स्वीकार किया था। इनमें केटामाइन बेचने का आरोप भी शामिल था, जिसे मैथ्यू पैरी की मौत की बड़ी वजह माना गया। केटामाइन एक बेहोश करने वाली दवा है, जिसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाता है।

मैथ्यू पैरी अक्टूबर 2023 में अपने घर के हॉट टब में मृत पाए गए थे। जांच में सामने आया कि उनकी मौत केटामाइन के ज्यादा असर (ओवरडोज) की वजह से हुई थी।

सरकारी वकील के अनुसार, नॉर्थ हॉलीवुड में स्थित जसवीन का घर ड्रग्स सप्लाई का केंद्र बना हुआ था, जहां अमीर ग्राहकों को अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ बेचे जाते थे।

जांच के दौरान जसवीन के घर से भारी मात्रा में केटामाइन, मेथामफेटामिन, कोकीन और अन्य ड्रग्स बरामद किए गए थे। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी ने लंबे समय तक अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया, इसलिए उसे सख्त सजा देना जरूरी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − twelve =

Check Also
Close