इंदौर में रंगपंचमी पर दो दोस्तों की तालाब में डूबने से हुई मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । तीन दोस्त रंगपंचमी खेलने के बाद घर गंदा ना हो इसलिए तालाब पर नहाने पहुंचे थे। दो दोस्तों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। वहीं किनारे पर नहा रहा तीसरा दोस्त देखते रह गया। उसकी आंखों के सामने उसके दो दोस्त गहरे पानी में चले गए। उसने घबराकर आसपास के लोगों से मदद भी मांगी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। TI विजय सिसौदिया के मुताबिक ग्राम खुर्दी में रहने वाले तीन दोस्त पीयूष (20) पुत्र दिनेश गेहलोत, मयंक (18) पुत्र प्रदीप भाटी तालाब के बीचोंबीच पहुंचकर नहा रहे थे। दोनों को तैरना नहीं आता था। वहीं राहुल यादव (34) तालाब किनारे ही नहा रहा था। पुलिस ने बताया कि रंगपंचमी पर रंग खेलने के बाद करीब ढाई बजे वे नहाने के लिए गांव से एक किमी दूर नाहरखेड़ी के तालाब पर पहुंचे थे। राहुल ने बताया कि दोपहर का समय होने के चलते तालाब के आसपास कोई नहीं था। दोनों दोस्तों को डूबते देखकर पहले मैं घबराया। फिर आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी। लेकिन तब तक पीयूष और मंयक तालाब में दिखना बंद हो गए थे। इसकी सूचना पहले परिवार और फिर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल SDRF की टीम को सूचना दी और दोनों को तालाब में ढूंढ़ना शुरू किया।
परिवार में उसकी एक छोटी बहन है। पिता खेती करते हैं। पीयूष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई आयुष ओर अनिल हैं। पिता की दुकान के साथ खेती भी करते हैं। राहुल ने काफी समय पहले पढ़ाई छोड़ दी। वह अभी किसानी का काम ही करता है।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

विजयादशमी पर RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के...

1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से...

सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर, फिर भी लोग झोली भर कर कैसे खरीदने लगे सोना

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना आज यानी 14 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड...

ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिवों को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र वितरित किए गए

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि/ रायसेन रायसेन स्थित वन परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत अभियान अंतर्गत जिले की टीबी मुक्त...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here