पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, 15 दिन में 13वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 119 रु., दिल्ली में कीमत 104 रु. के पार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। आज 15 दिन में 13वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस तरह से दो हफ्तों में ईंधन करीब 9 रुपए महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80 पैसे की वृद्धि हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 84 पैसे की वृद्धि के साथ 119.67 रुपए प्रति लीटर और 85 पैसे की प्रति लीटर की वृद्धि के साथ डीजल की कीमत 103.92 रुपए है।

चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 77 पैसे की वृद्धि हुई है। यहां पेट्रोल 110.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.19 रुपए प्रति लीटर में है। कोलकत्ता में पेट्रोल 83 पैसे की वृद्धि के साथ 114.28 रुपए और डीजल 80 पैसे की वृद्धि के साथ 99.02 रुपए प्रति लीटर में है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here