‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कड़ी टक्कर;जानें 48वें हफ्ते की टीआरपी
आईए जानते हैं पहले नंबर पर है कौन सा सीरियल

राष्ट्र आजकल न्यूज़ प्रतिनिधि
48 Week TRP List: 48वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार कई नए सीरियल इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कड़ी टक्कर देखने को मिली।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हर बार की तरह इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ही सीरियल लगातार टॉप 5 की लिस्ट में बने हुए हैं। इन दोनों के अलावा कई टीवी सीरियल्स इस बार लिस्ट में शामिल हुए हैं।
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ नंबर वन पर है। इस सीरियल को 2.1 की रेटिंग मिली है, जबकि पिछले हफ्ते इसे 2.2 की टीआरपी मिली थी। वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। इस बार सीरियल ‘क्योंकि सास…2’ को 1.9 की टीआरपी मिली है।
इस बार तीसरे नंबर की लिस्ट से ‘लाफ्टर शेफ्स…’ सीरियल बाहर हो गया है। इसकी जगह नए टीवी सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ ने ली है। 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर ‘गंगा माई की बेटियां’ को 1.8 की टीआरपी रेटिंग मिली है।
‘उड़ने की आशा’ टीवी सीरियल इस बार भी चौथे नंबर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ‘उड़ने की आशा’ को इस बार भी 1.8 की टीआरपी रेटिंग मिली है, जो पहले के मुकाबले बराबर है।
इस बार पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने अपनी जगह बना ली है। पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ था। ‘तुम से तुम तक’ को 1.8 की टीआरपी रेटिंग मिली है। यानी कि इन सभी टॉप पांच टीवी शोज की लिस्ट में आखिरी नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ रहा।







