hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

धर्म

आज भी मौजूद है रावण की अशोक वाटिका, जहां कैद में रखी गईं थीं माता सीता

रामायण की कहानी के अनुसार रावण ने माता सीता का हरण करने के बाद उन्हें अशोक वाटिका में कैद करके रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अशोक वाटिका (Ashok Vatika) भारत में नहीं है। रामायण काल में जब भगवान राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास पर गए, तब रावण ने छल से माता सीता का हरण कर लिया था. जिसके बाद प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण जी ने उन्हें हनुमान जी और सुग्रीव की मदद से खोजने का प्रयास किया.

माता सीता की कैद का स्थान

रामचरितमानस और रामायण की कहानी के अनुसार रावण ने माता सीता को अशोक वाटिका में कैद करके रखा था, जहां उनकी निगरानी राक्षसियों द्वारा की जा रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अशोक वाटिका कहां है? धार्मिक मान्यताओं और कुछ शोधों के अनुसार अशोक वाटिका भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका में है। रामायण की कहानी के अनुसार रावण लंका का राजा था और माता सीता का हरण करके उन्हें लंका ले गया, जहां अशोक वाटिका में माता सीता को कैद करके रखा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eleven =

Check Also
Close