रवि और सुकर्मा योग में मनेगा दशहरा, खरीदी का विशेष मुहूर्त

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/संतोष मोहनिया/ सीहोर/विजयादशमी शारदीय नवरात्रि के बाद दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जिसे विजयादशमी भी कहते हैं। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और श्री राम ने रावण का वध किया था। इस दिन शस्त्र पूजा के साथ ही रावण दहन भी होता है। दशहरा आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन दशहरे पर खरीदारी का मुहूर्त भी रहता है।

5 अक्टूबर 2022 को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। डा पंडित गणेश शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस दिन रावण का दहन होगा और इस नवीन वाहन खरीदे जाते है और दुकान खोलने का
सबसे अच्छा मूहर्त है
दशहरा पर खरीदी के मुहूर्त:-

दशमी तिथि : दशमी तिथि 12:00 PM तक उपरांत एकादशी।

विजय मुहूर्त : दोपहर 02:26 से 03:13 तक।

अमृत काल मुहूर्त : सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 तक।

गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:12 से 06:36 तक।

दशहरे के शुभ योग :-

  • रवि योग : सुबह 06:30 से रात्रि 09:15 तक।
  • सुकर्मा : 4 अक्टूबर सुबह 11:23 से दूसरे दिन 5 अक्टूबर सुबह 08:21 तक।
  • धृति : 5 अक्टूबर सुबह 08:21 से दूसरे दिन 6 अक्टूबर सुबह 05:18 तक।

महत्व :- दशहरे के दिन माता दुर्गा की पूजा करके उनकी प्रतिमा का विधिवत रूप से विसर्जन करने का महत्व है। इस दिन चंडी पाठ या सप्तशती का पाठ करने और हवन करने का बहुत ज्यादा महत्व है। साथ ही इस दिन अपराजिता देवी और श्रीराम की पूजा का भी महत्व है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया था।

वर्ष के साढ़े तीन मुहूर्त शुभ मुहूर्त :- दशहरा पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। इस काल की अवधि सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से लेकर बारहवें मुहूर्त तक की होती। दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। यह साढ़े तीन मुहूर्त में से एक है (साल का सबसे शुभ मुहूर्त- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अश्विन शुक्ल दशमी, वैशाख शुक्ल तृतीया, एवं कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा- आधा मुहूर्त)। यह अवधि किसी भी चीज की शुरूआत करने के लिए उत्तम मानी गई है।

डा पंडित गणेश शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य सीहोर

- Advertisement -

Latest news

अप्रैल में भारत आएंगे टेस्ला के अधिकारी:PMO और मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिलेंगे

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के भारत में एंट्री की संभावनाओं के बीच कंपनी के अधिकारी अप्रैल...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद यात्रियों में मचा हड़कंप

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीना रेलवे...

प्रयागराज कुंभ मेले में जा रही बोलेरो पलटी, चार की मौत और तीन घायल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि सीधी। प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे सिंगरौली जिले का वाहन सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के...

6 अमेरिकी राज्यों में बाढ़, 15 की मौत:14 हजार से ज्यादा घरों की बिजली ठप

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिका के 6 राज्य केन्टकी, जॉर्जिया, वर्जीनिया, पश्चिम वर्जीनिया, टेनेसी और इंडियाना बाढ़ से जूझ रहे हैं।...

प्रयागराज में भीषण हादसा: बोलेरो और बस में टक्कर,10 की मौत, 19 घायल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here