त्योहारी सीजन में गिरा सोना-चांदी का भाव: जाने आज कितने कम हुए रेट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। सर्राफा बाजार में आज, यानी सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 31 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोना 201 रुपए सस्ता होकर 50,301 रुपए पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में सोना 52 हजार पर पहुंच गया था, जो फिसलकर 50 हजार के करीब आ गया है।

अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी आज गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 377 रुपए सस्ती होकर 57,042 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस महीने की शुरुआत में चांदी 61 हजार के ऊपर थी। यानी इसकी कीमत में अक्टूबर में ही 4 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है।

केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे सोने की डिमांड में तेजी आने की उम्मीद है। डिमांड में तेजी आने से इसकी कीमतें और बढ़ सकती हैं और आने वाले दिनों में ये 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करें। सबसे अच्छा है कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...

मेहसाणा में फैक्ट्री में टैंक खोदते वक्त मिट्टी गिरी 7 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। हादसे में...

पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर पुलिस ने शराब तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान...

सोने-चांदी की कीमत हुई धड़ाम, एक ही दिन में 4 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here