hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

देवास में चलती कार में लगी भीषण आग ;ड्राइवर सहित तीन लोग उतरकर भागे

कुसमानिया विक्रमपुर मार्ग पर ग्राम नांदोन के जंगल में सोमवार देर रात एक कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, कार से कई फीट ऊंची लपटे दूर तक नजर आई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कार में चालक सहित उसके दो अन्य साथी सवार थे, आग लगने का पता चलते ही तीनों वाहन से उतर दूर चले गए थे। देर रात और सुनसान इलाका होने से वाहनों का आवागमन आसपास से नहीं था। हालांकि किसी राहगीर ने जलती कार का वीडियो बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा

भिलाई गांव के रहने वाला है कार मालिक

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात ग्राम नांदोन के पास जंगल में एक चलती कार में अज्ञात कारण के चलते आग लगी थी। बताया जा रहा है कि कार किसी गणेश नाम के युवक की है जो ग्राम भिलाई का रहने वाला है।

गणेश और उसके दो साथी कार में सवार थे तभी रास्ते में हादसा हुआ। कन्नौद थाना टीआई तहजीब काजी ने बताया आग लगने की सूचना के बाद डायल 112 को मौके पर भेजा गया था। घटना और कार मालिक तथा सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Back to top button