hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुर

पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौके पर मौत, पत्नी की पुल से गिरकर गई जान, बच्चा घायल

जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिलवारा पुल बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर पुल के नीचे जा गिरी, जबकि पति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता देखकर लोग सहम गए।

मृतकों की पहचान, बेटा घायल

हादसे में माढ़ोताल के उड़िया मोहल्ला निवासी नारायण उर्फ बंटी केवट (30) और उनकी पत्नी शालिनी केवट (28) की जान चली गई। दंपति का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दंपति अपने बच्चे के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Back to top button