hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, लिखा-तूफान आने वाला है:ईरान बोला- अमेरिकी नाकाबंदी फेल होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसे ईरान को धमकी माना जा रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है कि तूफान आने वाला है। और जो आने वाला है उसे कोई रोक नहीं सकता।

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि अमेरिका की समुद्री नाकाबंदी कामयाब नहीं होगी। ईरानी बंदरगाहों को रोकने की कोई भी कोशिश आखिर में फेल ही होगी।

उन्होंने ‘नेशनल पर्शियन गल्फ डे’ के मौके पर कहा कि इस तरह की नाकाबंदी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इससे दुनिया की शांति पर भी असर पड़ता है।

दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट्स मुताबिक ब्रेंट क्रूड करीब 126.31 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया, जो मार्च 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। फिलहाल यह करीब 123 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − twelve =

Back to top button