दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए:धोखे से गली में बुलाया और हमला कर दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।

लड़की को किडनैप करने की कोशिश, तेजाब फेंकने की धमकी
दिल्ली के पांडव नगर में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एक शख्स ने 19 साल की लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। लड़का अपनी कार में लड़की को खींचने लगा। लड़की के मना करने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पूरी वारदात के दौरान लड़की घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Latest news

गुजरात के सूरत में ट्रेन बेपटरी करने की साजिश नाकाम, समय रहते रेलवे को मिल गयी जानकारी   

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के सूरत में शुक्रवार रात किम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

अमेरिकी गायक के प्रियंका उनके म्यूजिक पर बेटी मालती के साथ थिरकती नजर आई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें निक ब्लू जैकेट के नीचे...

सी पी एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भाकपा-माले ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा मनाई

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य...

रतलाम जिले के आलोट में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिरी, उसे बचाने के लिए उसका बेटा ट्रेन...

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि रतलाम/आलोट। दिल्ली रेल मार्ग पर रतलाम जिले के आलोट में स्थित रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक...

सोना हुआ महंगा, चांदी की भी बढ़ी चमक, जानें आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने की कीमतों में आज यानी 20 सितंबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here