hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

तमिलनाडु CM के पास 6 मांगें लेकर पहुंचे कमल हासन, 6 मांगें रखीं:कहा- 4% एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए

अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं।

हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।

हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कई चुनौतियां

हासन ने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ। तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा, ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे।

हासन की CM विजय से 6 डिमांड…

1. सरकारी तमिल OTT प्लेटफॉर्म शुरू हो- राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।

2. 4% एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए- फिल्म बनाने, रिलीज करने और थिएटर चलाने का खर्च बढ़ गया है। इसलिए 4 % एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाना चाहिए।

3. एंटी-पायरेसी टीम बनाई जाए- पायरेसी रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में एक विशेष एंटी-पायरेसी टीम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पायरेसी से कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माताओं को भारी नुकसान होता है।

4. थिएटर में रोज 5 शो की अनुमति मिले- उन्होंने राज्यभर के सिनेमाघरों में सभी फिल्मों के लिए रोजाना 5 शो चलाने की अनुमति देने की मांग की।

5. OTT रिलीज से पहले 8 हफ्ते का अंतर हो- थिएटर मालिकों और वितरकों को बनाए रखने के लिए फिल्मों की OTT रिलीज से पहले कम से कम आठ सप्ताह का अंतर अनिवार्य किया जाए।

6. फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू हो- राज्य सरकार से फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करने की भी अपील की। इससे तमिलनाडु फिर से देश का प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र बन सकेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 12 =

Back to top button