सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी , सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

- Advertisement -
- Advertisement -

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी , सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि

सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानि डीएम में 4 फीसदी इजाफा करने का निर्णय किया है। जिसके बाद राज्य सरकार का डीए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित डीए के बराबर हो जाएगा। बता दें कि एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सीहोर जिले के गिलोर गांव में एक सामूहिक विवाह समारोह में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने की घोषणा की थी।चुनावी साल में महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले को साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। शिवराज सरकार ने 15 मार्च को कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने की भी घोषणा की थी। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया था कि भत्ता 1 जनवरी 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से बढ़ाया गया है और इससे सरकारी खजाने पर 265 करोड़ रुपये का भार आएगा। वहीं इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।

ये राज्य सरकारें भी बढ़ा चुकी हैं डीए

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने भी 1 जनवरी 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से अपने कर्मचारियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि की थी। कर्नाटक में डीए 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। ओडिशा सरकार ने भी 23 जनवरी से पूर्वव्यापी प्रभाव से अपने 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए में 4 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की थी। ओडिशा सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए अब 42 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है और जून के वेतन में दिखाई देगा।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...

ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिवों को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र वितरित किए गए

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि/ रायसेन रायसेन स्थित वन परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत अभियान अंतर्गत जिले की टीबी मुक्त...

दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, अनिल विज समेत इन 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है। सैनी राज्य के 19वें...

पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर पुलिस ने शराब तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here