ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर बहकर आई एक रहस्यमयी चीज:14 दिन की जांच में खुलासा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। 17 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर बहकर आई एक रहस्यमयी चीज ने सबको हैरान कर दिया था। सोमवार को वहां की स्पेस एजेंसी ने बताया कि वो बेलनाकार अनजान चीज कुछ और नहीं बल्कि भारतीय रॉकेट का मलबा है। एजेंसी ने कहा है कि ये तीसरी स्टेज पर अलग हुआ PSLV लॉन्च व्हीकल का हिस्सा है।

इसकी जांच में ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी को 2 हफ्तों का समय लगा। पहले इस टुकड़े के जासूसी उपकरण और लापता MH370 फ्लाइट का हिस्सा होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, ISRO ने अब तक इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।
ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी ने कहा है कि फिलहाल 2 मीटर ऊंचे टुकड़े को स्टोरेज में रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्पेस ट्रीटी के तहत भारत भी इसकी जांच में सहयोग कर रहा है।
जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने दुनियाभर की एजेंसियों से संपर्क किया था।

रॉकेट का हिस्सा मिलने वाले दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी ने इसकी तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा था- जुरियन बे, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में मिली इस वस्तु की हम जांच कर रहे हैं। ये कोई फॉरेन स्पेस लॉन्च व्हीकल का हिस्सा हो सकता है।

स्पेस एजेंसी ने लोगों से इसे न छूने की हिदायत दी थी। साथ ही ये भी बताया था कि ऐसी ही अगर कोई और चीज मिलती है तो स्पेस एजेंसी को मेल पर जानकारी दें।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सुप्रीम कोर्ट से सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को बड़ी राहत, बंधक मामले में हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई रद्द करने का आदेश दिया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सुप्रीम कोर्ट ने दो लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन...

महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव...

पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के...

महिला समानता के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर जन चेतना रैली का आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/बैरसिया दिनांक 10/10/2024 को थाना गुनगा जिला भोपाल मे शा.स्कूल गुनगा बैरसिया पर थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here