hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

भारत के 90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव:केरल में नमी कमजोर इसलिए अटका मानसून; UP के बांदा में तापमान 47.4°C

भारत के 80-90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने 26 मई का अनुमान लगाया था।

मानसून आने के लिए केरल के 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश जरूरी है। दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से बादल कमजोर हुए हैं। अगले 2-3 दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है।

यूरोपीय मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। ECMWF सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा के आधार पर मौसम का मैप बनाता है। इसकी तस्वीर में अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी से लगे इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत नजर आ रहे हैं।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए

नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें

मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य की किरणें भारत के बड़े हिस्से पर लगभग सीधी पड़ती हैं। इससे जमीन तेजी से गर्म होती है और तापमान बढ़ जाता है। नौतपा की तेज गर्मी और लू से बचने के लिए बाहर निकलते समय कुछ जरूरी चीजें साथ रखें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और धूप का असर कम हो।

यूपी का बांदा में 47.4°C पारा, एक बार फिर देश में सबसे गर्म

फिलहाल उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में गर्मी का असर ज्यादा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.4°C दर्ज किया गया। यह लगातार नवां दिन था जब यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचा। बांदा के अलावा उत्तर प्रदेश के पांच और जिलों में तापमान 45°C से ज्यादा रहा, इनमें उरई 45.8°C, झांसी 45.5°C, प्रयागराज 45.4°C, आगरा 45.3°C और हमीरपुर 45.2°C शामिल हैं।

राजस्थान का श्रीगंगानगर 47°C तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बीकानेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 46°C रहा। जैसलमेर में तापमान 45.6°C और कोटा में 45.4°C रहा। जयपुर में भी 43.2°C था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Back to top button