hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
खेल
Trending

RCB जीत के बाद नहीं करेगी विक्ट्री परेड:पिछले साल भगदड़ में हुई थीं 11 मौतें

बेंगलुरु पुलिस की एडवाइजरी के बाद फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतने के बावजूद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया है।

RCB के एक सूत्र ने बताया कि शहर में सार्वजनिक समारोहों को लेकर पहले से लागू दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। बेंगलुरु में किसी बड़े समारोह की संभावना नहीं है।

बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। टीम ने लगातार दूसरे साल IPL खिताब जीता है।

विक्ट्री परेड नहीं होने के 2 कारण

पहला: पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर की भगदड़

4 जून 2025 को पहला IPL खिताब जीतने के बाद फ्रेंचाइजी ने जल्दबाजी में विक्ट्री परेड की थी। इस दौरान भगदड़ मचने से 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी।

दूसरा: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण

2 दिन पहले डीके शिवकुमार को कर्नाटक का नया CM बनाने का ऐलान किया गया था। उनका शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इसी हफ्ते होना है। यह कार्यक्रम लोक भवन में शाम 4:10 बजे आयोजित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

Back to top button