पड़ोसी देश पहुंचा ‘कॉकरोच आंदोलन पाकिस्तान में भी बनी Cockroach Party, सोशल मीडिया पर छिड़ा डिजिटल युद्ध
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में ऐसे दर्जनों अकाउंट्स और पेज सामने आए

भारत के इंटरनेट स्पेस में एक तीखे विद्रोही व्यंग्य (Satire) के रूप में शुरू हुआ ‘कॉकरोच आंदोलन’ अब सरहद पार कर पाकिस्तान तक पहुंच गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में ऐसे दर्जनों अकाउंट्स और पेज सामने आए हैं, जो भारत की वर्चुअल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की तर्ज पर बनाए गए हैं। 16 मई 2026 को लॉन्च होने के महज एक हफ्ते के भीतर इस डिजिटल आंदोलन ने दोनों देशों के युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
Fr
जिन्हें सिस्टम ने समझा कॉकरोच, हम उनकी आवाज हैं”
पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सक्रिय इन वर्चुअल पार्टियों के बायो में छिपे दर्द और आक्रोश को बयां करते हुए लिखा गया है, “जिन्हें मौजूदा राजनीतिक सिस्टम ने कॉकरोच और कीड़ा-मकौड़ा समझा, हम उन्हीं मजलूमों की असली आवाज हैं।” दिलचस्प बात यह है कि इस पाकिस्तानी आंदोलन का मुख्य लोगो (Logo) भारत की मूल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसे पाकिस्तानी ध्वज के सम्मान में हरे और सफेद रंग में ढाला गया है। इन डिजिटल पैरोडी अकाउंट्स ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI), नवाज शरीफ की ‘PML-N’ और बिलावल भुट्टो की ‘PPP’ जैसे पारंपरिक रसूखदार राजनीतिक दलों के विरूद्ध एक समानांतर वैचारिक युद्ध छेड़ दिया है।
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में ऐसे दर्जनों अकाउंट्स और पेज सामने आए हैं, जो भारत की वर्चुअल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की तर्ज पर बनाए गए हैं।


